G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

रनियां फैक्ट्री आग: छह मजदूरों का परिवार मातम में डूबा

औद्योगिक क्षेत्र रनिया के खानचंद्रपुर रोड पर संचालित आरपी पॉली लास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में जरिहा गांव के रोहित, शिवम, अजीत, रवि, विशाल और सुरेंद्र काम करते थे। अग्निकांड में एक ही परिवार छह लोग गंभीर रूप के झुलस गए थे। अजीत व विशाल की मौत लखनऊ केजीएमयू हॉस्पिटल में शनिवार की देर शाम मौत हो गई थी। अन्य चार मजदूरों का इलाज जारी है।

रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनिया के खानचंद्रपुर रोड पर संचालित आरपी पॉली लास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में जरिहा गांव के रोहित, शिवम, अजीत, रवि, विशाल और सुरेंद्र काम करते थे। अग्निकांड में एक ही परिवार छह लोग गंभीर रूप के झुलस गए थे। अजीत व विशाल की मौत लखनऊ केजीएमयू हॉस्पिटल में शनिवार की देर शाम मौत हो गई थी। अन्य चार मजदूरों का इलाज जारी है। दोनो मजदूरों की मौत की सूचना जरिहा गांव पहुंचते ही दोनो परिवारों कोहराम में कोहराम मच गया। लखनऊ में रविवार को दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, तो माहौल गमगीन हो गया।

गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव निवासी रोहित, शिवम, अजीत, रवि, विशाल और सुरेंद्र आरपी पॉली प्लास्ट में फैक्टरी में पैकिंग का काम करते थे। वह एक ठेकेदार के अंडर में काम करता था। शिवम ने बताया कि वह और रवि, सुरेंद्र, संजय गोदाम के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान एक दम ठंडी हवा आई। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग का गोला बनकर आग आ गई। उसकी चपेट सभी आ गए। अफरा तफरी मच गई। एक दम सभी भाग खड़े हुए। इसके बाद तेज धमका होने के बाद टीन शेड नीचे गिर गया। जिसमें तीन मजदूर फस गए। गांव के लोगो ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नही बच सके। बताया कि अजीत हमसे छोटा था। वही विशाल पारिवारिक भाई था। यह दोनो ज्यादा गंभीर थे। अजीत की लखनऊ में विशाल की कानपुर में मृत्यु हो गई। एक ही गांव के एक ही परिवार के दो जवान युवकों की शव आने के बाद कोहराम मच गया।

परिवार के दो मजदूरों की मौत के बाद, दो दिन से घर में नही जले चूल्हे-

रनियां। गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव में रोहित, शिवम, अजीत रवि, विशाल और सुरेंद्र एक परिवार के सदस्य है। शिवम अजीत का सगा भाई है।  एक ही परिवार में दो मौतें होने के बाद, दो दिन से घरों में चूल्हे नही जले है। बच्चे दुकानों से बिस्कुट, नमकीन और अन्य सामग्री लेकर खाकर अपना पेट भरा है।

सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री गेट पर तैनात रहा फोर्स-

रनियां। गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से 6 मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन ने शनिवार की देर रात फैक्ट्री को सीज करा दिया था। पूरे दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी मात्रा में फोर्स तथा उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। फैक्ट्री गेट पर सुरक्षा कारणों के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है। यहां पर दो शिफ्ट मे फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

20 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

23 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

23 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

46 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.