रनियां में मिलावटी तेल की शिकायत पर दो फैक्ट्रियों पर छापा, चार सैंपल लिए गए
खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे

कानपुर देहात। रनियां औद्योगिक क्षेत्र में मिलावटी खाद्य तेल की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने एक टीम का गठन किया। शुक्रवार को इस टीम ने रनिया में स्थित दो खाद्य तेल फैक्ट्रियों पर छापा मारा और जाँच के लिए चार नमूने लिए।
टीम में मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह और रनिया इंस्पेक्टर एसएन सिंह शामिल थे।
ये भी पढ़े- “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान का उल्लंघन, 8 चालकों का हुआ चालान
सबसे पहले टीम ने रनिया स्थित एक खाद्य तेल फैक्ट्री से दो नमूने लिए। इसके बाद विसायकपुर स्थित एक एडिबल फैक्ट्री से भी दो सैंपल एकत्र किए गए। सभी नमूनों को जाँच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मिलावटी तेल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.