G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

रनिया :  टावर से चोरी करने वाले एक आरोपी को चोरी के माल के के सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

रनिया पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र में स्थित एक टावर से चोरी की घटना मे वांछित एक अभियुक्त को अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। रनिया पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र में स्थित एक टावर से चोरी की घटना मे वांछित एक अभियुक्त को अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 24 अदद मोबाइल सेल टावर बैट्री, अनुमानित कीमत 4,80,000 रुपये,एक मोटरसाइकिल पैसन प्रो नं0 UP 77 U 9756 लाल रंग (सीज) व 01 अदद एन्ड्राइड मोबाइल बरामद किया है।

बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, जोन कानपुर,आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रनियाँ पर दिनांक 10.12.2023 को वादी जयप्रकाश पुत्र शंकरनाथ निवासी ग्राम नन्दौली, खण्डासा अयोध्या द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0215/2023 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम एक नफर नामजद अभियुक्त राजा तिवारी उर्फ गौरव उर्फ हर्ष पुत्र दिनेश तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम चिरौरा थाना रनियां जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था।मुकदमा उपरोक्त में थाना रनिया की पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.12.2023 को समय 01.35 बजे रायपुर पुल के नीचे से मय चोरी किए गए माल 24 अदद मोबाइल सेल टावर बैट्री, अनुमानित कीमत 4,80,000 रुपये, एक मोटरसाइकिल पैसन प्रो नं0 UP 77 U 9756 लाल रंग (सीज) व 01 अदद एन्ड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया है।

रनिया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजा तिवारी उर्फ गौरव उर्फ हर्ष पुत्र दिनेश तिवारी निवासी ग्राम चिरौरा थाना रनियां जनपद कानपुर देहात ने पुछने पर जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि साहब मैंने व सलीम पुत्र अली अहमद निवासी रायपुर कुकहट थाना रनियां कानपुर देहात ने दिनांक 9/10.12.2023 की रात में उमरन ढाबा के बगल में खानचन्द्रपुर में बने टावर से 24 बैट्रियां चोरी की थी।यह वही बैट्रियां है।रनिया पुलिस ने बताया कि अभियुक्त राजा के साथी सलीम उपरोक्त की तलाश की जा रही है।उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाल थाना रनियां जनपद कानपुर देहात, का0 715 रोहित कुमार थाना रनियां जनपद कानपुर देहात, का0 651 संदीप कुमार थाना रनियां जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

5 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

10 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

13 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

39 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

42 minutes ago

This website uses cookies.