G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

रन फार यूनिटी के लिए दौड़ा पुखरायां

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़) का आयोजन किया गया। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को पटेल जागरण फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई।

सुनीत श्रीवास्तव ,पुखरायां। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़) का आयोजन किया गया। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को पटेल जागरण फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई।

मुख्य अतिथि राकेश सचान कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सचान अध्यक्ष पटेल जागरण फाउंडेशन उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि विनोद कटियार पूर्व विधायक भोगनीपुर, विजय सचान प्रमुख समाज सेवी, सत्यप्रकाश संखवार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुखरायां, राजेश सचान पूर्व जिला अध्यक्ष, श्याम सिंह सिसोदिया पूर्व जिला अध्यक्ष, राजेश तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष, नीतम सचन पूर्व जिला अध्यक्ष, स्वतंत्र पासवान ब्लॉक प्रमुख, प्रमिला कटियार ब्लॉक प्रमुख, इंजीनियर सतीश सचान व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डिंपल सचान आदि रहे।

कैबीनेट मंत्री राकेश सचान व पूर्व विधायक विनोद कटियार ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता रैली को रवाना किया। रैली किसान सेवा आश्रम से पटेल चौक तक निकाली गई।


कैबीनेट मंत्री राकेश ने कहा कि देश की मजबूती इसी में है कि हम सभी राष्ट्रीय एकता व सद्भावना बनाए रखें। लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करना तथा समाज से जुड़े प्रत्येक वर्ग के लोगों को आपस में जोड़ कर उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए यह राष्ट्रीय एकता निकाली गई है।


पूर्व विधायक विनोद कटियार ने लौह पुरूष के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनकी समकालीन पीढ़ी में सरदार पटेल महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत के इतिहास में उनका नाम अमर रहेगा। राष्ट्रीय विपत्ति के समय उनकी अदम्य इच्छाशक्ति से एक नवीन दिशा प्राप्त हुई। जो आज भी प्रासंगिक है।


इस मौके पर जिला मंत्री संत शरण सचान, संरक्षक रामेंद्र सचान, धर्म सिंह सचान महासचिव, राजकुमार पटेल उपाध्यक्ष, रमाकांत सचान कोषाध्यक्ष ,बिंदा प्रसाद पटेल प्रचार मंत्री, डॉ राम सुमन सचान, शिव शंकर कटियार,श्रवण कुमार सचान, सुमित सचान समाजसेवी,संजय सचान सभासद, संजय सिंह सचान किसान सेवा आश्रम, शनि सचान, अनिल सचान सेल्हूपुर ,नीरज सचान शिक्षक ,मोहन पटेल ,कृष्ण कुमार सचान, उंपाशु सचान, रविराज सचान, अवधेश सचान, संजय सचान डारेक्टर सचान इण्डेन गैस एजेन्सी कानपुर नगर, सुमित कटियार व सुरेन्द्र दीक्षित डायरेक्टर  किसान सेवा आश्रम आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.