कानपुर देहात

रसूलाबाद के एआरपी पवन सिंह को मिला गिजुभाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

रसूलाबाद ब्लॉक के एआरपी पवन सिंह को हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित गिजुभाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। पवन सिंह ने रसूलाबाद ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाकर यह सम्मान हासिल किया है।

कानपुर देहात: रसूलाबाद ब्लॉक के एआरपी पवन सिंह को हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित गिजुभाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। पवन सिंह ने रसूलाबाद ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाकर यह सम्मान हासिल किया है।

अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में, पवन सिंह ने रसूलाबाद ब्लॉक को जनपद कानपुर देहात का अग्रणी ब्लॉक बना दिया है। कभी पिछड़ेपन के लिए जाना जाने वाला यह ब्लॉक अब नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान विद्यालय, अटल आवासीय योजना और इंस्पायर अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रों के चयन के लिए जाना जाता है।

पवन सिंह का लक्ष्य फरवरी 2025 तक रसूलाबाद ब्लॉक को जनपद का पहला ‘निपुण’ ब्लॉक बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वे लगातार शिक्षकों को प्रेरित कर रहे हैं और नवाचारों को बढ़ावा दे रहे हैं।

सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने पवन सिंह को बधाई दी और उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किये जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजमोहन यादव, ब्लॉक मंत्री पुनीत कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मयंक मिश्रा, अखिलेश कुमार दुबे, विनीत कुमार मिश्रा, नागेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अख्तर हुसैन, हिमांशू गुप्ता, सुरेश चंद्र, कौशल पांडे, सर्वेश तोमर, निखिल दीक्षित, अनिल चौधरी, प्रवीण अवस्थी, राघव मिश्रा, सलिल द्विवेदी, शैलेश कुमार, अखिलेश द्विवेदी, विनोद कुमार, आशीष कुमार पाल, आकाश कुमार, मोहित कुमार, तेज सिंह राजपूत, आनंद प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार दुबे, मोहम्मद जावेद, वसीम अहमद, दिनेश कुमार, दुर्गेश नंदिनी, पारुल निरंजन, निधि मिश्रा, वंदना मिश्रा, छाया वर्मा, ज्योति वर्मा, रेखा यादव, चित्रा पाल, मीनू सिंह परिहार, बीनू सिसोदिया, शालिनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

झोपडी में लगी आग,गृहस्थी का सामान व भूसा जलकर राख

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव में मंगलवार को एक झोपडी…

6 hours ago

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला…

6 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: DM आलोक सिंह ने एक साथ कई लेखपालों के किए तबादले, तत्काल तैनाती के निर्देश

कानपुर देहात: कानपुर देहात में सोमवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी आलोक…

7 hours ago

सरप्लस अध्यापकों का जिले के अंदर होगा स्वैच्छिक समायोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्वेच्छा से जिले के अंदर (अंतःजनपदीय)…

14 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

1 day ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

1 day ago

This website uses cookies.