G-4NBN9P2G16
पुखरायां।रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह का अकबरपुर थाने में स्थानांतरण हो जाने के चलते शुक्रवार को उनके सम्मान में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बीती गुरुवार की देर शाम कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस महकमें में फेरबदल कर दिया।इसी क्रम में रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह को रसूलाबाद कोतवाली से स्थानांतरित कर अकबरपुर थाने की कमान सौंपी गई।
शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया।विदाई समारोह में पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए।पुलिसकर्मियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।अपने संबोधन में कोतवाल हरमीत सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है।थाना क्षेत्र के आम आवाम के द्वारा जो प्रेम स्नेह मुझे मिला उसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा।इस मौके पर एस एस आई रामसिंह समेत पुलिसकर्मी व बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के विकासखंड मलासा स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को मंडलीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य… Read More
कानपुर देहात। खंड शिक्षा अधिकारी संघ कानपुर देहात ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को… Read More
कानपुर देहात। युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को संस्कृति कॉलेज ऑफ फार्मेसी… Read More
कानपुर देहात। किसानों को खाद की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय… Read More
कानपुर देहात। रूरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में एक महिला और एक पुरुष को… Read More
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में एक ग्लास की दुकान में काम करते समय करेंट लगने से एक… Read More
This website uses cookies.