उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज परिसर से निकली इस यात्रा ने देशभक्ति के साथ-साथ आपसी सौहार्द और कौमी एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कॉलेज परिसर में हुई, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज परिसर से निकली इस यात्रा ने देशभक्ति के साथ-साथ आपसी सौहार्द और कौमी एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कॉलेज परिसर में हुई, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक और कार्यक्रम संयोजक हाजी फैजान खान ने अधिकारियों और अतिथियों का पारंपरिक तरीके से फूलमाला और तिरंगा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

Police 1

तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, नगर के सम्मानित नागरिक, शिक्षक, छात्र, अभिभावक सहित कस्बे और आस-पास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा जैसे ही नगर की ओर रवाना हुई, तो कस्बे की गलियों और सड़कों पर देशभक्ति का रंग चढ़ गया। मुख्य चौराहा, झींझक रोड तिराहा, बेला मार्ग होते हुए यह यात्रा पुनः कॉलेज में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी हाजी फैजान खान ने कहा, “रसूलाबाद की धरती हमेशा से भाईचारे की मिसाल रही है। तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम हर साल इस यात्रा के ज़रिए आपसी भाईचारे को और मज़बूत करने का प्रयास करते हैं।” तिरंगा यात्रा की भव्यता और अनुशासित आयोजन को देख नगरवासियों ने कॉलेज प्रबंधन की भरपूर सराहना की। अंत में हाजी फैजान खान ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि, “आप सभी की सहभागिता ही इस यात्रा की असली ताकत है।”

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading