G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज परिसर से निकली इस यात्रा ने देशभक्ति के साथ-साथ आपसी सौहार्द और कौमी एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कॉलेज परिसर में हुई, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक और कार्यक्रम संयोजक हाजी फैजान खान ने अधिकारियों और अतिथियों का पारंपरिक तरीके से फूलमाला और तिरंगा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, नगर के सम्मानित नागरिक, शिक्षक, छात्र, अभिभावक सहित कस्बे और आस-पास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा जैसे ही नगर की ओर रवाना हुई, तो कस्बे की गलियों और सड़कों पर देशभक्ति का रंग चढ़ गया। मुख्य चौराहा, झींझक रोड तिराहा, बेला मार्ग होते हुए यह यात्रा पुनः कॉलेज में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी हाजी फैजान खान ने कहा, “रसूलाबाद की धरती हमेशा से भाईचारे की मिसाल रही है। तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम हर साल इस यात्रा के ज़रिए आपसी भाईचारे को और मज़बूत करने का प्रयास करते हैं।” तिरंगा यात्रा की भव्यता और अनुशासित आयोजन को देख नगरवासियों ने कॉलेज प्रबंधन की भरपूर सराहना की। अंत में हाजी फैजान खान ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि, “आप सभी की सहभागिता ही इस यात्रा की असली ताकत है।”
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.