कानपुर देहात

रसूलाबाद में रिंद नदी में मिले शव की हुई पहचान

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कपराहट गांव के पास रिंद नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है।शव की पहचान बड़ा गांव निवासी बऊअन के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कपराहट गांव के पास रिंद नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है।शव की पहचान बड़ा गांव निवासी बऊअन के रूप में हुई है।

जो पिछले 9 दिनों से लापता था।चौकी प्रभारी कहिंजरी योगेंद्र शर्मा को बीते रविवार शाम कपराहट गांव के पास रिंद नदी में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।पुलिस ने तत्काल शव को मोर्चरी भिजवा दिया और शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया साथ ही कोतवाली क्षेत्र में भी सूचना प्रसारित की।

सोशल मीडिया पर यह जानकारी बड़ा गांव निवासिनी नन्हीं तक पहुंची।उन्होंने तत्काल मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अपने पति बऊअन के रूप में की।नन्ही ने पुलिस को बताया कि उनके पति अक्सर बिना किसी को बताए घर से चले जाते थे।शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

झींझक में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More

2 minutes ago

कानपुर देहात में हाइवे किनारे खून से लतपथ मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर इटावा हाइवे किनारे एक युवक का… Read More

15 minutes ago

जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात: आज जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रसूलाबाद में किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी कपिल… Read More

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर मलासा कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों… Read More

5 hours ago

डेरापुर में गिरी आकाशीय बिजली,छः बकरियों की मौत

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर अहिरन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की छः बकरियों… Read More

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर मलासा कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.