G-4NBN9P2G16
अपना जनपद

राजपथ पर नहीं यहां हुईं थीं गणतंत्र दिवस की पहली 4 परेड, जानें कैसे हुआ था आयोजन, इस बार यह बनेंगे मेहमान….. प्रोफेसर डा. प्रियंका पटेल ने…

राजपथ पर नहीं यहां हुईं थीं गणतंत्र दिवस की पहली 4 परेड, जानें कैसे हुआ था आयोजन, इस बार यह बनेंगे मेहमान….. प्रोफेसर डा. प्रियंका पटेल ने…

चंदौली। देशभर में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। खासकर दिल्ली के राजपथ (कर्तव्य पथ) में परेड के लिए तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि देश के पहले गणतंत्र दिवस से लेकर चौथे गणतंत्र दिवस तक के कार्यक्रम का आयोजन यहां न होकर 4 अलग-अलग जगहों पर हुआ था।‌ आज हम आपको इन्हीं आयोजनों के बारे में बता रहे हैं।

कहां-कहां हुईं थी पहली 4 परेड

स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर डा. प्रियंका पटेल ने कहा कि पहले 4 गणतंत्र दिवस की परेड (कर्तव्य पथ) राजपथ पर न होकर चार अलग-अलग जगहों पर हुई थीं। पहले गणतंत्र दिवस का आयोजन पुराना किला के पास ब्रिटिश स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम) में हुआ था। यहीं पर पहली परेड भी आयोजित की गई थी। 1950 से 1954 तक परेड का आयोजन क्रमशः इरविन स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम), किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में हुआ था।

उन्होंने यह भी कहा कि वक्त के साथ-साथ गणतंत्र दिवस के आयोजन में भी कई बदलाव होते रहे हैं। शुरुआत में समारोह के लिए कोई निश्चित जगह नहीं थी। 1950 में नेशनल स्टेडियम के बाद इस समारोह को लाल किला, किंग्सवे कैंप और फिर रामलीला मैदान में किया गया।‌ इसके बाद साल 1955 में पहली बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड निकली। इसके बाद से आजतक ये आयोजन यहीं हो रहा है।

कौन बना था पहला विदेशी मेहमान

गणतंत्र दिवस समारोह में विदेश मेहमानों को बुलाने की परंपरा साल 1950 से ही हो गई थी। नेशनल स्टेडियम में आयोजित पहले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए पहले विदेशी मेहमान के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो शामिल हुए थे। तब से लेकर अब तक ये परंपरा चली आ रही है।

जब टूट गई गणतंत्र दिवस की परंपरा

कोरोना काल में ये परंपरा टूट गई। 2021 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के कारण दौरा रद्द कर दिया था वहीं 2022 में किसी मेहमान को नहीं बुलाया गया। अब 2023 में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी देश के मेहमान बनेंगे।‌

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

58 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.