ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर कस्बे के बैलाही बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं बैटरी की दुकान में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बैलाही बाजार स्थित अफताब उर्फ लल्लू की दुकान में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग जाने से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की जानकारी होने पर सूचना दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने जांच पड़ताल की।
नुकसान का आकलन किया जा रहा है।मामले में अभी तक किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मनरेगा बना भ्रष्टाचार का दरिया, रघुनाथपुर गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार…
कानपुर देहात : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा के पावन…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…
जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…
जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…
This website uses cookies.