पुखरायां।शनिवार को गंगा मेला के अवसर पर सिकंदरा कस्बा मानपुर स्थित राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह के कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के जिला मंत्री सरदार प्रमोद सिंह केशावत ने भी साथियों संग होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर राज्यमंत्री को अबीर,गुलाल लगा होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि यह रंगों का पावन पर्व है।हम सभी को मिलकर उत्साह के साथ मनाना चाहिए।अल्प संख्यक मोर्चा जिलामंत्री सरदार प्रमोद सिंह केशावत ने कहा कि होली का पर्व एकता का प्रतीक है।
हम सभी को द्वेष भावना छोड़ सद्भावपूर्ण ढंग से पर्व को मनाना चाहिए।राज्यमंत्री ने सभी से भाईचारा कायम रखने की अपील की साथ ही सभी के लिए सुख,शांति,अमन चैन की कामना की।इस मौके पर एमएलसी अविनाश सिंह चौहान,पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री,अनुसूचित जन जाति अध्यक्ष विनोद सिंह नायक,ग्राम प्रधान खिरवां विनोद मूसावत,ग्राम प्रधान मानपुर चिंटू,शिवकरन सिंह नायक,नीरज नायक,बीरन नायक,अनुज नायक,तिलक सिंह नायक,राजू उर्फ अयोध्या सिंह नायक,अनिल नायक,सुनील नायक,धर्मेंद्र नायक,सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…
कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…
कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
This website uses cookies.