राज्यमंत्री जनपद में दिनांक 6 मई को करेंगे भ्रमण : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बताया कि निजी सचिव, मा0 राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, जवाहर लाल पाल का दिनांक 6 मई 2022 का जनपद कानपुर देहात का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कानपुर देहात , अमन यात्रा : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बताया कि निजी सचिव, मा0 राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, जवाहर लाल पाल का दिनांक 6 मई 2022 का जनपद कानपुर देहात का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री द्वारा दिनांक 6 मई को अपरान्ह 3ः30 बजे से 3ः50 बजे तक संयुक्त जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण, सायं 4 बजे से 4ः30 बजे तक कान्हा गौशाला-बाढ़ापुर का स्थलीय निरीक्षण, सायं 5 बजे से 6ः30 बजे तक चिन्हांकित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष की जायेगी, सायं 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक चौपाल-ग्राम जलिहापुर, विकास खण्ड-झींझक में आयोजित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी संयुक्त जिला चिकित्सालय (पुरूष/महिला), मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, उप जिलाधिकारी डेरापुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर को निर्देशित किया है कि उक्त समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण के दौरान अद्यतन विभागीय प्रगति के साथ समय से स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भोगनीपुर तहसील में उपजिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,05 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने…

9 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईओएस का गैरजिम्मेदाराना रवैया, मोबाइल पर गेम खेलते पकड़े गए

कानपुर देहात: कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के…

9 hours ago

दो माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

उरई। रेंढ़र थाना क्षेत्र के गांव खकसीस में एक दो माह की गर्भवती महिला की…

9 hours ago

नोडल अधिकारी ने कानपुर देहात में सड़क और पुल निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

कानपुर देहात: आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने आज मुख्य विकास…

11 hours ago

रसूलाबाद में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ढकपुरवा पुल…

11 hours ago

This website uses cookies.