कानपुर देहात

राज्यमंत्री ने जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्यायें, निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने जिलाधिकारी नेहा जैन ने जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मैथा में पहुंचकर जन समस्याए सुनी, इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व समयवद्धता के साथ करें, शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाये उनकी बात को सुने। वहीं जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने भी शिकायतों को सुना।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने जिलाधिकारी नेहा जैन ने जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मैथा में पहुंचकर जन समस्याए सुनी, इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व समयवद्धता के साथ करें, शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाये उनकी बात को सुने। वहीं जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने भी शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुने और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण सुनिश्चित कराऐ जाए, समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना और निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सरकार के मंशानुसार तहसील एवं ब्लाक स्तर पर तैनात अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर प्रत्येक दशा में निवास करें, और सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाय, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि महिलाओं की जनशिकायतों को गम्भीरता से सुने तथा उनका गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने भी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का अवलोकन किया तथा उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कैम्प में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निस्तारण करें। वहीं जिलाधिकारी व मुख्य विकासअधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने एवं समय से सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण जनता को अवश्य दिलाये। इसके पश्चात जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु बनाये गये कॉलोनी का भी निरीक्षण किया तथा सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त करने के निर्देश दिये तथा कहा कि संचारी रोग अभियान प्रारंभ हो गया है इसमें सभी लोग साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे।

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस मैथा में कुल 128 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। वहीं जिलाधिकरी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मैथा, तहसीलदार, सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का सम्मान, चन्द्रा फिलिंग स्टेशन ने बहनों को दिया मुफ्त पेट्रोल

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां- रक्षाबंधन के मौके पर, भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान…

16 hours ago

कानपुर देहात : स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 1766 लोगों का हुआ इलाज

कानपुर देहात - आज जनपद कानपुर देहात में 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों…

17 hours ago

तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर जिले का मान बढ़ाएं : जिलाधिकारी

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कानपुर देहात के निवासियों से "हर घर तिरंगा अभियान"…

18 hours ago

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,तेज रप्तार कार ने मारी टक्कर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।शिवली थाना क्षेत्र के शिवली कल्याणपुर मार्ग…

18 hours ago

अकोढ़ी गांव में रक्षाबंधन के मौके पर तीन दिवसीय दंगल और मेले की तैयारियां पूरी

पुखरायां: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भोगनीपुर तहसील के अकोढ़ी गांव में हर साल की तरह…

2 days ago

गौशाला में अव्यवस्था, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

कानपुर: कानपुर के कमालपुर (खोदन) स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल का आज खंड विकास अधिकारी…

2 days ago

This website uses cookies.