उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
राज्यमंत्री प्रतिभा ने सर्किट हाउस में पुष्टाहार वितरण व महिलाओं की सुनी समस्यायें
पुष्टाहार वितरण में आने वाली समस्या एवं अन्य कठिनाई के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। मंत्री जी द्वारा निर्देश दिए गए की ब्लॉक वॉर वितरण की अभिलेखीकरण किया जाये, फोटो तथा वीडियो भी बनाकर रखें.

कानपुर देहात,अमन यात्रा : पुष्टाहार वितरण में आने वाली समस्या एवं अन्य कठिनाई के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। मंत्री जी द्वारा निर्देश दिए गए की ब्लॉक वॉर वितरण की अभिलेखीकरण किया जाये, फोटो तथा वीडियो भी बनाकर रखें, प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में बोर्ड लगाये जाये, आंगनवाड़ी केंद्रों पर नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जाय।
अच्छा कार्य करने वाली आंगनवाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा। ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु विशेष बल दिया जाये। वहीं महिला कल्याण सम्बन्धित जानकारी दी गयी एवं महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.