कानपुर देहात

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया रामलीला का उद्घाटन, उमड़ा भक्तों का सैलाब

रनिया मैथा मार्ग पर स्थित परसौली स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामलीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला का उद्घाटन राज्य मंत्री/ सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर किया।

रनियां। रनिया मैथा मार्ग पर स्थित परसौली स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामलीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला का उद्घाटन राज्य मंत्री/ सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व भाजपा नेता अंशु तिवारी, प्रधान संजय पांडेय का रामलीला कमेटी के धर्मेंद्र कुशवाहा, इंद्र बहादुर कुशवाहा द्वारा माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री/ सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम के पद चिन्हों पर चलने का ज्ञान प्राप्त होता है। भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही हम सब का कल्याण संभव है। रावण, राम से अधिक ज्ञानी, शक्तिशाली और धनवान था। लेकिन उसके साथ उसका ही भाई नहीं था। इसके कारण उसे पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा नेता अंशु तिवारी ने कहा कि हमें भगवान श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक हम उनके आदर्शों पर चलते रहेंगे। कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो सकेगी।

समाज की युवा पीढ़ी को शास्त्रों के विषय में जानकारी नहीं रहती है। उन्हें शास्त्रों की जानकारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नारायण सिंह यादव, महेश उर्फ अग्ननू दाद्दा, अंकित परमार, रामबाबू सैनी, रघुवीर, राकेश, हरिश्चंद्र, शीलू, अयूब अली, राजेंद्र यादव, अजय यादव, संजय आदि लोग मौजूद रहे। वही कमेटी के धर्मेंद्र कुशवाहा, इन्द्र बहादुर ने पत्रकार शैलेंद्र तिवारी, उपेंद्र अरोड़ा व आशीष कुमार उर्फ टिंकू का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राम जी कुशवाहा ने किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

24 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

32 minutes ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

16 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

18 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

18 hours ago

This website uses cookies.