कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 7720 नवनियुक्त लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में नवचयनित 44 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम माननीय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में किया गया। नव चयनितों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि लेखपाल का पद राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण पद है, आपने मेहनत करके नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है, सेवा के दौरान विषम परिस्थितियां आएंगी, लेकिन आपको ईमानदारी से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाण पत्रों को जारी करें, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही आपसे अपेक्षा है।
उन्होंने नव चयनितों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने नव चयनितों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का प्रशिक्षण जल्द करा लिया जाएगा। प्रशिक्षण में फील्ड विजिट भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि लेखपाल का पद राजस्व विभाग का सबसे महत्वपूर्ण पद है, यदि लेखपाल अपने दायित्व का निर्वहन सुचितापूर्ण, ईमानदारी से करें, तो राजस्व विभाग से संबंधित बहुत सारी समस्याएं/शिकायतें स्वयं दूर हो जाएंगी। उन्होंने नव चयनितों को अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नवचयनित यदि फील्ड में अच्छा कार्य करेंगे, तो न केवल अपने कैरियर में शीघ्र पदोन्नति पाएंगे,बल्कि जनपद भी तेजी से विकास करेगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नव चयनितों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व संबोधन के सजीव प्रसारण को राज्य मंत्री, जिलाधिकारी व नवचयनित के द्वारा देखा एवं सुना गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार तथा नव चयनित लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…
This website uses cookies.