हमीरपुर

राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर कल जनपद में आकर सुनेंगी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

महिला उत्पीडन से पीडित महिलाओं/आवेदिकाओं को सूचित किया जाता है कि आज पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर  महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

हमीरपुर, हरिमाधव  : जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया  कि मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर  तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद हमीरपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के द्वारा आज  जागरूकता शिविर का आयोजन, महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिला जनसुनवायी की जानी है।
अतः  महिला उत्पीडन से पीडित महिलाओं/आवेदिकाओं को सूचित किया जाता है कि आज पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर  महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
इसकेे अलावा महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में पूनम कपूर ,सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते है।   इन समस्याओंं का  उनके द्वारा तत्काल निराकरण कराया जाएगा।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

आईटीआई में प्रवेश का अंतिम मौका!

क्या आप अपना भविष्य संवारना चाहते हैं? क्या आप एक कुशल कारीगर बनकर आत्मनिर्भर बनना…

3 minutes ago

क्या आपकी पेंशन रुक सकती है? कानपुर देहात के पेंशनरों के लिए जरूरी खबर

कानपुर देहात : अगर आप कानपुर देहात से पेंशन लेते हैं, तो यह खबर आपके…

51 minutes ago

सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न,निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…

4 days ago

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…

4 days ago

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

4 days ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

4 days ago

This website uses cookies.