राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे शैलेंद्र कुमार

जनपद के मलासा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलन्दर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक शैलेंद्र कुमार को पांच सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए हुआ है।

राजेश कटियार , कानपुर देहात। जनपद के मलासा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलन्दर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक शैलेंद्र कुमार को पांच सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए हुआ है। शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सचान मूलरूप से कानपुर नगर ग्राम टिकवांपुर के निवासी हैं जोकि भूषण एवं बीरबल की जन्मभूमि है। इनके पिता यशकायी राधेश्याम सचान भी शिक्षक थे। प्रारंभिक समय में इनके विद्यालय की भौतिक एवं छात्र नामांकन की स्थिति अत्यंत दयनीय थी, यहाँ अध्ययनरत छात्रों का शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्तर भी अपेक्षाकृत कम था लेकिन इन्होंने अपने अथक प्रयास एवं साथी शिक्षकों एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय के भौतिक परिवेश, छात्र नामांकन एवं पठन पाठन को शीर्ष स्तर पर लाने का कार्य किया। आज इनके विद्यालय के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सचान ने गणितीय अवधारणाओं को सहज एवं सरल रुप में प्रस्तुत करने के लिए कई नवाचार किए। प्रेरणा किट गणित, लर्निंग किट गणित का निर्माण एससीईआरटी लखनऊ के निर्देशन में किया।

 

तदक्रम को जारी रखते हुए निपुण भारत लर्निंग किट एवं मैथ लैब का सृजन एवं निर्माण कर विद्यालय में अपने व्यक्तिगत व्यय से प्रतिस्थापित किया। गणित में नवाचार के लिए इनको 22 दिसम्बर 2022 को हरियाणा में नेशनल मैथमेटिक्स एवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2018-19 में इन्होंने जवाहर लाल नेहरू गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में जैविक खेती पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया, जिसमें स्टेट गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्ष 2019-20 में उपरोक्त प्रतियोगिता में रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर अपना माडल प्रदेश स्तर पर प्रस्तुत किया जिसका क्रियाशील माडल विद्यालय के सामने स्थित तालाब में संचालित है जिसके माध्यम से गांव पंचायत पुलन्दर का जलस्तर लगातार दो वर्षों से 50 फिट पर स्थित  है। इसी तालाब में क्षेत्रफल 10 बीघा पर कमल के पुष्प विकसित होकर जल एंव पर्यावरण का शुद्धिकरण कर रहे हैं। चंदन के वृक्ष पर 2 वर्ष का शोधकार्य पूर्ण होने पर औसत ऊंचाई 12 फिट प्राप्त हुई। विद्यालय के सुन्दरीकरण के लिए शिक्षक ने लगभग एक लाख रुपये अपने व्यक्तिगत व्यय से खर्च किया। वे तम्बाकू निषेध एवं संचारी रोगों से बचाव के लिए जन जागरूक अभियान भी चला रहे हैं।

सूची के अनुसार कानपुर मंडल में छह शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। इनमें कानपुर देहात से शैलेन्द्र कुमार, कानपुर नगर से पूजा यादव, औरैया से रश्मी, इटावा से संतोष, फर्रुखाबाद से आकांक्षा अग्निहोत्री, कन्नौज से रामशरण शाक्य को चुना गया है।

प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी के इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस यानि पांच सितम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए गठित राज्य स्तरीय चयन समिति ने 16 से 21 अगस्त तक लगातार बैठक कर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 75 जिलों के 75 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के नामों को अनुमोदन किया है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक उत्कृष्ट शिक्षक को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 123 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

2 days ago

शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया बकरीद का पर्व

उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और…

2 days ago

निजी वाहनों के खिलाफ यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा का सघन चेकिंग अभियान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने…

2 days ago

UGC का ऐतिहासिक कदम: अब एक साथ प्राप्त की गई दो डिग्रियां होंगी पूरी तरह मान्य!

राजेश कटियार ,कानपुर देहात: देश में उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और छात्र-केंद्रित बनाने की…

2 days ago

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार पिता को कुचला, मौके पर ही मौत

धाता, फतेहपुर: थाना क्षेत्र के कबरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट…

2 days ago

बड़ी सफलता: चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

उरई, जालौन: जनपद में वाहन चोरी और धोखाधड़ी के मामलों पर नकेल कसते हुए, पुलिस…

3 days ago

This website uses cookies.