राधे राधे बांके बिहारी लाल की जय के जयकारो के साथ धूम धाम से मनाई गई राधे राधे रसोई की वर्षगाठं

ख़ुशी फाउंडेशन औऱ रोट्रेक्ट क्लब कानपुर स्टार के सौजन्य से राधे राधे रसोई(बिहारी जी की असीम कृपा से रहे ना कोई भूखा) 24जून2021 से प्रतिदिन,पराग दूधडेरी,निराला नगर से 125राधाकृष्ण भक्तो को दोपहर मे भोजन प्रसाद सेवा कर रही हैं।

कानपुर,अमन यात्रा :  ख़ुशी फाउंडेशन औऱ रोट्रेक्ट क्लब कानपुर स्टार के सौजन्य से राधे राधे रसोई(बिहारी जी की असीम कृपा से रहे ना कोई भूखा) 24जून2021 से प्रतिदिन,पराग दूधडेरी,निराला नगर से 125राधाकृष्ण भक्तो को दोपहर मे भोजन प्रसाद सेवा कर रही हैं। जिसका आज एक वर्ष पूर्ण हो गया।प्रधान सेवादार राजीव अग्रवाल ने बताया की बिहारी जी की कृपा से आज राधे राधे रसोई का द्वितीय वर्ष शुरू हो रहा है  इसी के अवसर पर आज रसोई की वर्षगाठं मनाई जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ  गोविंद नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने केक काटकर और तुलसी जी का भोग लगाकर राधा कृष्ण के भक्तों को भोजन प्रसाद देकर किया।प्रधान सेवक गौरव तिवारी ने बताया की बिहारी जी की कृपा से रसोई निरंतर चलती रहेगी।
राधे राधे रसोई के मुख्य संरक्षक विधायक महेश त्रिवेदी ने इस नेक कार्य के लिए खुशी फाउंडेशन तथा  रोटरेक्ट क्लब कानपुर स्टार के सभी सदस्यों को शुभकामनाये दी और रसोई  के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम में रसोई के सभी सदस्यों का सम्मान राधे राधे अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील चक, शशिकांत शर्मा, के के मिश्रा, राहुल गुप्ता, देवांश भाटिया, शाकिर खान, स्नेहा कुरील, विनीता अग्रवाल, शिवानी मिश्रा,धनपत जैन, कमल शर्मा,चंद्रलेखा, अशोक मल्होत्रा, अरुण आडवाणी, राजीव करमानी, कुसुम करमानी, ऋषभ रस्तोगी आदि सेवादार रहें।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

1 hour ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

2 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

1 day ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

1 day ago

This website uses cookies.