रनियां, संवादाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के उमरन के रामदीनपुरवा व मटिया मऊ से निकले रजवाहे में अवैध रूप से खनन हो रहा है। कार्यवाही न होने के चलते खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद है। खनन माफियाओं ने नहर की पटरी व ग्राम समाज की जमीन खोदकर व्यवसाय कर रहे है। वहीं प्रशासन खनन माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
रनियां क्षेत्र के मटियामऊ, बैरागीहार, नारीखेत, गदनापुर, मंसूरा आदि गांवों से घाटमपुर रजबहा निकला हुआ है। रजबहे की पटरी से गांव के लोग बाइक, साइकिल, बैलगाड़ी, टैक्टर लेकर आते जाते है। बीती रात खनन माफियाओं ने रजबहे की पटरी खोद दी। इससे लोगो के आवागमन में रुकावट हो गई है। इस पर किसानों ने आपत्ति जताई है। विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। वही उमरन ग्राम पंचायत के मजरे रामदीनपुरवा में दो बीघा सरकारी भूमि में खनन माफियाओ ने मिट्टी खोद डाली। कार्रवाई न होने के चलते लगातार खनन माफिया के हौसले बुलंद है। जमीन का सीना चीरकर खनन माफिया फैक्ट्री तथा औद्योगिक क्षेत्र में महंगे दामों में मिट्टी बेच रहे हैं। माफिया पर कार्रवाई न होने के चलते क्षेत्रीय लोगों में रोज व्याप्त है। इस संबध में सिंचाई विभाग के जिलेदार दिनेश यादव ने बताया कि मामले में रनियां पुलिस से खनन माफियाओं के खिलाफ शिकायत की गई है। सीचपाल को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कराई जायेगी।
खनन में लगे डंपर द्वारा साइड नहीं दिए जाने पर बुधवार की रात हुई झगड़े में घायल हुए थे दो लोग
रनियां। मिट्टी लादकर हाईवे से जा रहे डंपर ने साइड न देने पर दो लोगो के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक युवक का इलाज कानपुर में चल रहा है। दूसरे युवक का इलाज अकबरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कानपुर नगर के कपिली निवासी राघवेंद्र यादव उर्फ मनीष गुरुवार को अपने रिश्तेदार के यहां बैरागीहार गए थे। वापस आने के बाद हाईवे पर आते ही मिट्टी लदा डपर भी जा रहा था। उसी दौरान सड़क में साइड मांगने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद। डंपर चालक ने साइड नहीं दी। डंपर रोकने बाद चालक झगड़ने लगा। इसके बाद उमरन निवासी दीपक यादव सहबाजपुर निवासी सुधीर अग्रवाल, सोनू यादव पीछे से कार से आए और मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो ने उसे कानपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसओ रनिया महेंद्र पटेल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…
पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…
पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…
This website uses cookies.