G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

रामदीनपुरवा में ग्राम समाज की भूमि व मटिया मऊ में रजवाहे की भूमि में अवैध रूप से हुआ खनन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के उमरन के रामदीनपुरवा व मटिया मऊ से निकले रजवाहे में अवैध रूप से खनन हो रहा है। कार्यवाही न होने के चलते खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद है। खनन माफियाओं ने नहर की पटरी व ग्राम समाज की जमीन खोदकर व्यवसाय कर रहे है।

रनियां, संवादाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के उमरन के रामदीनपुरवा व मटिया मऊ से निकले रजवाहे में अवैध रूप से खनन हो रहा है। कार्यवाही न होने के चलते खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद है। खनन माफियाओं ने नहर की पटरी व ग्राम समाज की जमीन खोदकर व्यवसाय कर रहे है। वहीं प्रशासन खनन माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

रनियां क्षेत्र के मटियामऊ, बैरागीहार, नारीखेत, गदनापुर, मंसूरा आदि गांवों से  घाटमपुर रजबहा निकला हुआ है। रजबहे की पटरी से गांव के लोग बाइक, साइकिल, बैलगाड़ी, टैक्टर लेकर आते जाते है। बीती रात खनन माफियाओं ने रजबहे की पटरी खोद दी। इससे लोगो के आवागमन में रुकावट हो गई है। इस पर किसानों ने आपत्ति जताई है। विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। वही उमरन ग्राम पंचायत के मजरे रामदीनपुरवा में दो बीघा सरकारी भूमि में खनन माफियाओ ने मिट्टी खोद डाली। कार्रवाई न होने के चलते लगातार खनन माफिया के हौसले बुलंद है। जमीन का सीना चीरकर खनन माफिया फैक्ट्री तथा औद्योगिक क्षेत्र में महंगे दामों में मिट्टी बेच रहे हैं। माफिया पर कार्रवाई न होने के चलते क्षेत्रीय लोगों में रोज व्याप्त है। इस संबध में सिंचाई विभाग के जिलेदार दिनेश यादव ने बताया कि मामले में रनियां पुलिस से खनन माफियाओं के खिलाफ शिकायत की गई है। सीचपाल को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कराई जायेगी।

खनन में लगे डंपर द्वारा साइड नहीं दिए जाने पर बुधवार की रात हुई झगड़े में घायल हुए थे दो लोग

रनियां। मिट्टी लादकर हाईवे से जा रहे डंपर ने साइड न देने पर दो लोगो के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक युवक का इलाज कानपुर में चल रहा है। दूसरे युवक का इलाज अकबरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

कानपुर नगर के कपिली निवासी राघवेंद्र यादव उर्फ मनीष गुरुवार को अपने रिश्तेदार के यहां बैरागीहार गए थे। वापस आने के बाद हाईवे पर आते ही मिट्टी लदा डपर भी जा रहा था। उसी दौरान सड़क में साइड मांगने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद। डंपर चालक ने साइड नहीं दी। डंपर रोकने बाद चालक झगड़ने लगा। इसके बाद  उमरन निवासी दीपक यादव सहबाजपुर निवासी सुधीर अग्रवाल, सोनू यादव पीछे से कार से आए और मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो ने उसे कानपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसओ रनिया महेंद्र पटेल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

29 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.