राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज सेवा का अवसर मांग रहे हैं – योगी आदित्यनाथ

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के झींझक कस्बा में प्रचार के आखिरी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर इस सीट से प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे। योगी ने कहा राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले अब सेवा का मौका मांग रहे हैं जब मौका मिला था तब दंगा कराकर कन्नौज के इत्र में बदबू फैला रहे थे

अमन यात्रा ब्यूरो। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के झींझक कस्बा में प्रचार के आखिरी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर इस सीट से प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे। योगी ने कहा राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले अब सेवा का मौका मांग रहे हैं जब मौका मिला था तब दंगा कराकर कन्नौज के इत्र में बदबू फैला रहे थे। सात साल के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ एक भी बार कर्फ्यू नहीं लगाना पड़ा। प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। माफियाओं का अंत प्रदेश सरकार कैसे कर रही है ये सब लोग देख रहे हैं। कहा कि भाजपा के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दो शब्द न बोलने वाले माफिया की मौत पर मातम मनाने गए थे।

योगी का इशारा मुख्तार अंसारी की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव की तरफ था। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी सुब्रत पाठक को भारी मतों से जिताने की अपील की। झींझक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में सांसद सुब्रत पाठक जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्य मंत्री असीम अरुण राज्य मंत्री संदीप सिंह राजपूत विधायक पूनम शंखवार निर्मला शंखवार संचालन सौरभ मिश्रा विधायक कैलाश राजपूत निर्मला शंखवार कमलेश दिवाकर ऋषि सिंह राजेंद्र सिंह राजू सोनू तिवारी देवशरण कमल बब्बन शर्मा किशन दुबे विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी मंच पर रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न,निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…

2 days ago

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…

2 days ago

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

2 days ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

2 days ago

कानपुर देहात में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…

2 days ago

विद्या संजीवन शिक्षा निकेतन हलधरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…

2 days ago

This website uses cookies.