राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एस‌एस‌एफ जवान की गोली लगने से मौत

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एस‌एस‌एफ के जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई।घटना से परिसर में हड़कंप मच गया।घटना बुधवार सुबह 5 बजकर 25 मिनट की है। 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा अंबेडकरनगर का रहने वाला था। राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई।गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।वहां देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एस‌एस‌एफ के जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई।घटना से परिसर में हड़कंप मच गया।घटना बुधवार सुबह 5 बजकर 25 मिनट की है। 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा अंबेडकरनगर का रहने वाला था। राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई।गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।वहां देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है।उसे गोली लगी थी।साथी जवान उसे अस्पलात लेकर पहुंचे।यहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एस‌एस‌एफ जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था।अंबेडकरनगर के थाना क्षेत्र सम्मनपुर के गांव कजपुरा का शत्रुघ्न रहने वाला था।एसएसएफ फोर्स को चार साल पहले योगी सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित किया गया था। मृतक जवान के साथियों ने बताया कि घटना से पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था।वह कुछ दिन से किसी बात को लेकर परेशान भी चल रहा था।पुलिस ने उसका मोबाइल भी जांच के लिए भिजवाया है। मृतक जवान के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।उनका रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार वालों को यकीन ही नहीं हो रहा कि शत्रुघ्न अब इस दुनिया में नहीं है। बता दें कि तीन महीने पहले भी राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान को गोली लगी थी।उस केस में तो जवान से खुद ही गलती से अपनी राइफल से गोली चल गई थी,जिस कारण उसे गोली लग गई थी।जवान बंदूक साफ कर रहा था‌ तभी ट्रिगर दबा और गोली जवान को जा लगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.