वाराणसी

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।आचार्य लक्ष्मीकांत ने शनिवार सुबह 6:45 बजे काशी में अंतिम सांस ली। आचार्य लक्ष्मीकांत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मनिकर्निका घाट पर हुआ

वाराणसी। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।आचार्य लक्ष्मीकांत ने शनिवार सुबह 6:45 बजे काशी में अंतिम सांस ली। आचार्य लक्ष्मीकांत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मनिकर्निका घाट पर हुआ।

अयोध्या और काशी में दोड़ी शोक की लहर

शनिवार सुबह आचार्य लक्ष्मीकांत के निधन की सूचना मिलने के बाद काशी और अयोध्या के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण में लक्ष्मीकांत दीक्षित की मुख्य भूमिका रही थी।लक्ष्मीकांत दीक्षित के दिशा निर्देश और मंत्रोच्चार से पूजा कराई गई थी।

सीएम योगी ने जताया दुख

आचार्य लक्ष्मीकांत के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि काशी के विद्वान व श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी के निधन से गहरा दुख हुआ है। आचार्य जी संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति में दिए गए योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

लक्ष्मीकांत का परिवार कई पीढ़ियों से रह रहा काशी में

बता दें कि आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार कई पीढ़ियों से काशी में ही रह रहा है। लक्ष्मीकांत काशी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश की मदद से की गई थी।

यजुर्वेद के बहुत अच्छे विद्वान थे लक्ष्मीकांत दीक्षित

आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित पूरे काशी में वेदों के बहुत अच्छे जानकार माने जाते थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित की गिनती यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में भी की जाती थी। हिंदू धर्म में किसी भी तरह की पूजा पद्धति के लक्ष्मीकांत दीक्षित बहुत बड़े जानकार थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेदों और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित से ली थी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.