G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

राम लला के मन्दिर निर्माण के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय अकबरपुर में भव्य एव॔ विशाल शोभायात्रा आयोजित

लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष एवं लंबी प्रतीक्षा के बाद आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने बाल रूप में अपनी जन्मभूमि अयोध्या धाम स्थित भव्य,नव्य एवम् दिव्य नवनिर्मित मन्दिर में विराज गये।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष एवं लंबी प्रतीक्षा के बाद आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने बाल रूप में अपनी जन्मभूमि अयोध्या धाम स्थित भव्य,नव्य एवम् दिव्य नवनिर्मित मन्दिर में विराज गये । मानो सनातन संस्कृति के इतिहास में आज मानव सभ्यता का एक स्वर्णिम युग प्रारंभ हो रहा है.

इस अवसर पर कानपुर देहात जनपद मुख्यालय भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहा है जिसके तहत श्रीराम लीला समिति अकबरपुर की ओर से एक विशाल शोभायात्रा आयोजित की गई जिसे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने भगवान राम ,लक्ष्मण सीता हनुमान बने बच्चों के रथ की आरती व पूजन कर रवाना किया।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अनेक मठ मन्दिरों तक पहुंची जिन्हें भव्यता के साथ सजाया गया था इस बीच बैण्ड, ढोल ताशे पर बच्चे,बूढ़े और नौजवान  थिरकते हुए चल रहे थे और आतिशबाजी का प्रदर्शन कर रहे थे।

इस अवसर पर नगर की नारियों एवं युवतियों ने अपने अपने घरों पर तरह तरह की रंगोली सजाई वहीं त्रयंबकेश्वर मंदिर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर,भोलेश्वर मन्दिर, कालिका देवी मंदिर सहित अनेक स्थानों पर सजावट की गई तथा सुन्दर काण्ड के सस्वर गायन सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी,अमित राजपूत, नीकू गुप्त, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, महेंद्र कटियार बबलू,अशोक कुमार मिश्र, रजनीश द्विवेदी,भाजपा के राम जी मिश्र,ओम दत्त श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.