कानपुर देहात

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई

रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत रसूलाबाद स्थित न्यू देलही पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ररसूलाबाद, अमन यात्रा । रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत रसूलाबाद स्थित न्यू देलही पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य विमलेश कुमार ने कहा कि हर साल देश में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। गांधी जी के जन्मदिवस को पूरा राष्ट्र राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े धूमधाम के साथ मनाता है और उनके विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। गाँधी जयंती को भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। गांधी जी  सत्य और अंहिसा के पुुजारी थे।

ये भी पढ़े-  नौकरी पेशावालों की बचत योजनाओं में कोई परिवर्तन नहीं, लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर 0.3 प्रतिशत तक बढ़ी 

उन्होंने सत्य के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी भारत की आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। जबकि आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। गांधी जी की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त भूमिका रही। महात्मा गांधी जी की अहिंसक नीतियों व नैतिक आधारों ने और अधिक लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने सभी धर्मों,भाषाओं, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का अधिकार दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

2 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

2 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

2 hours ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

11 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

16 hours ago

This website uses cookies.