G-4NBN9P2G16

राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार 2023 के नियम में हुआ बदलाव

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के पात्रता नियमों में शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत दस साल का अनुभव रखने वाले शिक्षक या प्रधानाध्यापक ही अब इसके लिए पात्र होंगे।

लखनऊ/ कानपुर देहात। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के पात्रता नियमों में शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत दस साल का अनुभव रखने वाले शिक्षक या प्रधानाध्यापक ही अब इसके लिए पात्र होंगे। वहीं स्कूलों में संविदा पर पढ़ाने वाले शिक्षक या फिर शिक्षामित्र इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।

इसके अलावा शिक्षकों को आवेदन करते समय लगभग 1500 शब्दों में अपने किए गए उल्लेखनीय कार्यों का लेख-जोखा देना होगा। इसमें कुछ छात्रों (अधिकतम पांच) के बारे में भी बताना होगा जिनके जीवन में शिक्षक के संपर्क में आने से सकारात्मक बदलाव, जैसे विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखना, शिक्षक से जिस विषय को सीखा उसमें खास उपलब्धि मिली हो या उच्च पद पर कार्यरत आदि आया हो। इस साल वस्तुनिष्ठ मानक के लिए 100 में से 10 नंबर मिलेंगे जबकि पिछले साल इसके लिए 20 अंक निर्धारित थे। वहीं प्रदर्शन आधारित मानक के लिए 100 में से 90 अंक मिलेंगे जबकि वर्ष 2022 में 80 अंक मिले थे। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए पूरे देश से 154 शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। हर राज्य, संघ शासित प्रदेश व सीबीएसई, सीआईएससीई आदि का कोटा तय है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश, पश्चिम, बंगाल, राजस्थान समेत कुछ राज्यों व सीबीएसई के अधिकतम 6-6 शिक्षकों से आवेदन लिए जाते हैं। इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 तक निर्धारित है।

ये कर सकते हैं आवेदन-

प्राइमरी से हायर सेकेंड्री तक के शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के अतिरिक्त राज्य व केंद्र के बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। यूपी बोर्ड के आलावा सीबीएसई, आईसीएसई, सीआईएससीई बोर्डों से संबद्ध शिक्षकों को भी अर्ह माना गया है। इनमें निजी विद्यालय भी शामिल हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.