G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर आजादी के बाद भी सरदार पटेल को भुलाया नहीं जा सकता : राजेंद्र प्रसाद

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गुरगांव स्थित पटेल चौक पर मंगलवार को करीब आधा सैकड़ा लोगों ने एकत्र होकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गुरगांव स्थित पटेल चौक पर मंगलवार को करीब आधा सैकड़ा लोगों ने एकत्र होकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गुरगांव स्थित पटेल चौक पर करीब आधा सैकड़ा लोगों ने एकत्र होकर लौह पुरुष भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर पटेल जागरण मंच के अध्यक्ष पूर्व शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर आजादी के बाद भी सरदार पटेल को भुलाया नहीं जा सकता।जब 1947 में भारत आजाद हुआ तब देश में 560 से ज्यादा छोटी बड़ी रियासतें थीं।कुछ रियासतें भारत में शामिल होने के खिलाफ थीं।लेकिन सरदार पटेल ने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका।यही वजह है कि उन्हें भारत के भौगोलिक व राजनीतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है और उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सूर्यकांत मिश्रा ने किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सचान,पूर्व प्रधान संरक्षक प्रेम नारायन,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार,पटेल जागरण मंच अध्यक्ष शुभम पाल,संचालक अभनीत सचान,दीपू सचान,नीशू सचान,पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश सचान,ओमेंद्र सचान,शेष नारायण तिवारी,शिक्षक प्रदीप सचान आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सपा नेता लाखन सिंह यादव का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव का 70वां जन्मदिन आज पुखरायां के न्याय पंचायत सराय… Read More

4 minutes ago

कानपुर देहात : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कल होगा खिलाड़ियों का ट्रायल

कानपुर देहात में खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश पर फुटबॉल और टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए जिला और मंडल… Read More

26 minutes ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में आज एक अज्ञात बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को… Read More

48 minutes ago

सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की माँग

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। देशभर के लाखों सेवारत शिक्षकों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले 01 सितम्बर 2025 के उच्चतम… Read More

1 hour ago

भोगनीपुर तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक

आवारा पशुओं और खाद की समस्या से निजात दिलाने का छाया रहा मुद्दा पुखरायां। भोगनीपुर तहसील परिसर में सोमवार को… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात : रबी 2025-26: किसानों को मिलेगा मुफ्त दलहनी बीज मिनीकिट

कानपुर देहात: कानपुर देहात के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित 'निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.