G-4NBN9P2G16
पुखरायां, अमन यात्रा : मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज के जनक पिंगली वैंकैया के जन्म दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में नगर पालिका परिषद पुखरायां के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने उपस्थित पालिका सभासदों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को पिंगली वैंकैया के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि श्री वैंकैया का जन्म 02 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के निकट भटलापेनुमारू नामक स्थान पर हुआ है। पिंगली वैंकैया ने पांच सालों तक तीस विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वजों पर शोध किया और अंत में तिरंगे के लिए सोचा।
ये भी पढ़े- बायो गैस स्लरी में जमीन की उपजाऊपन बढ़ाने वाले उपयुक्त जीवाणु पाए जाते है : अजिंक्य कामते
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने बताया कि सर्वप्रथम श्री वैंकैया द्वारा डिजायन किया गया झंडा हरे व लाल रंग का था, बाद में इसमें श्री वैंकैया ने शांति के प्रतीक सफेद रंग को शामिल कर इसे तिरंगा का नाम दिया गया। इस मौके पर प्रमुख पर सभासद नफीस अहमद, रवि ठाकुर, पालिका कर्मचारी जितेन्द्र कुमार संखवार, अतुल पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द पटेल, विकास यादव, मनोज कुमार मिश्रा, दीनदयापाल, हर्ष सचान, प्रमोद गुप्ता, सोनू, राकेश कुमार अग्रवाल सहित समस्त पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
This website uses cookies.