G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक शिक्षण के जो घंटे विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं उन्हें लागू कराना राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रथम प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में यह देखा जा रहा है कि उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा की अपेक्षा बेसिक शिक्षा में शिक्षण के घंटे और कार्य दिवस काफी ज्यादा हैं जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को असुविधा है।
शिक्षकों की लंबित पदोन्नति, स्थानांतरण, स्वास्थ्य बीमा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन प्रयासरत है जल्द ही सकारात्मक परिणाम निकलने की अपेक्षा है। उक्त विचार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने जनपद आगमन पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किए।
जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने दिल्ली से सड़क मार्ग से होते हुए महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी० लक्ष्मण और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कुमार का स्वागत जिले की सिकंदरा सीमा पर किया गया। उपस्थित प्रदेशीय मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत भारत माता का चित्र भेंट कर किया। इस दौरान अनंत त्रिवेदी, देवेंद्र तिवारी, अमित कुमार तिवारी, हरिओम दीक्षित, अभयदीप मिश्रा, नीरज गुप्ता, जितेंद्र कुमार पांडेय, प्रताप सिंह, अरुणेंद्र सिंह, अंकुर सक्सेना, अमित द्विवेदी, मुकेश बाबू, यादुवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
This website uses cookies.