कानपुर देहात

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिला निर्वाचन संपन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग कानपुर देहात के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन अकबरपुर स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मंडलीय महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रताप कटियार सह पर्यवेक्षक श्रीराम शुक्ला जितेंद्र कुमार त्रिपाठी चुनाव संयोजक अनन्त त्रिवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अकबरपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग कानपुर देहात के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन अकबरपुर स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मंडलीय महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रताप कटियार सह पर्यवेक्षक श्रीराम शुक्ला जितेंद्र कुमार त्रिपाठी चुनाव संयोजक अनन्त त्रिवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया जिसमें सुबह से ही बड़ी संख्या में डेलीगेट पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंच गए। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में नामांकन हुए। जहां अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार शुक्ला एवं आशुतोष त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष के लिए देवेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह महामंत्री पद के लिए सुनील सचान रवि द्विवेदी एवं शैलेंद्र तिवारी ने नामांकन कराया। बाद में सहमति से आशुतोष त्रिपाठी नरेंद्र सिंह रवि द्विवेदी एवं शैलेंद्र तिवारी ने अपना नामांकन स्वेच्छा से वापस ले लिया एवं जिला अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शुक्ला महामंत्री पद पर सुनील कुमार सचान कार्यकारी अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

अन्य पदों में महेंद्र कुमार वरिष्ठ  उपाध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता संत कुमार दीक्षित अजय कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष डा इंद्र कुमार कोषाध्यक्ष पुनीत अवस्थी रविकांत विवेक गुप्ता गौरव मिश्रा मंत्री विवेक पाल संदीप सिंह प्रेम कुमार अरविंद सिंह संयुक्त मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रचार मंत्री देवेंद्र तिवारी जिला प्रवक्ता नौशाद अहमद मीडिया प्रभारी अमित तिवारी आईटी सेल प्रभारी और कंचन कामिनी सह मीडिया प्रभारी  निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। इसी प्रकार महिला संवर्ग में ज्योत्सना गुप्ता जिला अध्यक्ष अंजलि त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेरणा दुबे अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष पुनीता पालीवाल महामंत्री ममता देवी मंत्री प्रतिभा मिश्रा आभा अवस्थी संयुक्त मंत्री दिव्या शाक्य प्रचार मंत्री रचना सचान संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित हुई।

पूर्व महामंत्री शैलेंद्र तिवारी जिला संरक्षक नियुक्त किए गए। नवजोत सिंह यादव अकबरपुर के राजनाथ द्विवेदी मैथा के विवेक पाल मलासा के डॉ अभयदीप मिश्रा अमरौधा के कृष्ण कुमार गुप्ता रसूलाबाद के मो शमी संदलपुर के सौरभ सचान राजपुर के प्रभारी एवं अनूप अवस्थी को मैथा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। परदेसी संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि आगे भी शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन संकल्प के साथ कार्यकर्ता रहेगा इस दौरान मयंक मिश्रा आलोक गुप्ता हरिओम दीक्षित संजय कुमार त्रिपाठी नीरज गुप्ता जयशंकर द्विवेदी जितेंद्र कुमार पांडेय शिवानी यादव पूजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

4 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

4 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

4 hours ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

13 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

18 hours ago

This website uses cookies.