कानपुर देहात

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से भेंट कर सौंपा नव वर्ष का पंचांग       

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग कानपुर देहात जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय को नव वर्ष का पंचांग भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी गई।

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग कानपुर देहात जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय को नव वर्ष का पंचांग भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी गई। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षिक समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की जिसमें पूर्व में दिए गए ज्ञापन की मांगों के संबंध में चर्चा की गई। संगठन की मांग पर शीत अवकाश बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

इस दौरान उपस्थित संगठन के जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह रवि द्विवेदी ने बताया कि श्री अयोध्या धाम में हम सबके प्रभु श्री राम का नूतन विग्रह अपने मूल जन्मस्थान पर प्रतिष्ठित होने जा रहा है, इस ऐतिहासिक और कल्पनातीत देवस्थान दर्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभागाध्यक्षा रिद्धी पाण्डेय को पूजित अक्षत, पत्रक के साथ मंदिर अनुकृति प्रदान कर आमंत्रित किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी अध्यक्ष महिला संवर्ग ज्योत्सना गुप्ता उपाध्यक्ष संत कुमार दीक्षित अनूप अवस्थी विवेक पाल मोहम्मद शमी जयशंकर द्विवेदी जितेंद्र राजपूत अखिलेश कटियार आलोक गुप्ता श्रवण दीक्षित विवेक बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

3 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

5 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

5 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

5 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

5 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

5 hours ago

This website uses cookies.