G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी,कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक निर्वाचन एवं गुरू वंदन कार्यक्रम शनिवार को देवीपुर मलासा में संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन पर्यवेक्षक संत कुमार दीक्षित एवं निर्वाचन प्रभारी देवेंद्र सिंह की देखरेख में प्रारंभ हुई।
जिसमें विभिन्न पदों पर नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन हेतु दिए गए समय के पूरा होने के पश्चात सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया। ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर समरान खान महामंत्री अंकुर पुरवार कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्यक्ष पुष्कर पाटिल सौरभ सचान सपना कोषाध्यक्ष यदुनाथ सिंह संयुक्त मंत्री मनोज यादव मोहम्मद शारिक अरुण यादव निवेदिता श्रीवास्तव मंत्री अखिलेश विवेक मोहित प्रवक्ता कौशल किशोर प्रचार मंत्री रंजीत कुमार मीडिया प्रभारी संजय गौतम सह मीडिया प्रभारी संजीत सिंह आईटी सेल प्रभारी रवि कुमार शुक्ला निर्वाचित हुए।
निर्वाचन के बाद गुरु वंदन कार्यक्रम के प्रारंभ में विकासखंड मलासा से सेवानिवृत हुए शिक्षकों जितेंद्र सिंह आसिफ अली एवं जगरूप सिंह का जिला कार्यकारी द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि हम ही वाल्मीकि और वशिष्ठ हैं जो संकल्पों की शिखा बांधकर चंद्रगुप्त जैसे राष्ट्रभक्त पैदा करते हैं।
शैक्षिक महासंघ शिक्षक की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला महेंद्र सिंह सुनील सचान अनंत त्रिवेदी विवेक पाल नौशाद अहमद धर्मेंद्र सैनी, रजनीश सक्सेना, वीरेंद्र प्रताप, अनिल सचान, दिनेश पाठक, प्रिया बाजपेई, श्रुति सिंह सपना अनीता, वर्षा पाल, रामखेलावन, गजेंद्र गुप्ता, पूनम सचान, अंजुला, निकिता मिश्रा, अनुराधा, अश्वनी, दिव्या, रेखा शुक्ला, पारुल सचान, रचना, दीपिका, शैलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल ने किया।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.