G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा ,कानपुर देहात : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शुक्रवार को बीआरसी झींझक में बैठक कर आलोक गुप्ता को ब्लॉक इकाई अध्यक्ष व गोपाल मिश्रा को महामंत्री मनोनीत किया।
बैठक में महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्वाध्याय, स्वावलंबन व सम्मान को ध्येय मानकर कार्य करता है।
वरिष्ठ जिलाध्यक्ष रवि द्विवेदी ने कहा कि शैक्षिक महासंघ कि शिक्षक, छात्र व समाज हित में कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। विगत एक अगस्त को महासंघ के अह्वाहन पर प्रत्येक विद्यालय में भारत माता का पूजन कर अमृत महोत्सव मनाकर पूरे देश में गाँव गाँव तक आजादी के पचहत्तर वर्ष का संदेश पहुँचाने का कार्य किया।
जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए अधिकारों के लिए सशक्त आवाज उठाने वाला संगठन है।देश भर में प्राथमिक , माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों को समाहित करते हुए सबसे बड़ा शैक्षिक महासंघ है।
बैठक में झींझक ब्लॉक इकाई में प्राथमिक विद्यालय भीखा पुरवा के प्रधानाध्यापक आलोक गुप्ता अध्यक्ष, गोपाल मिश्रा महामंत्री, हेमन्त सिंह कोषाध्यक्ष, सुबोध त्रिवेदी संगठन मंत्री ज्योति पाठक उपाध्यक्ष, कायम सिंह उपाध्यक्ष, विवेक गुप्ता मंत्री, प्रेरणा दुबे मंत्री, विजय कुमार संयुक्त मंत्री, अखिल तिवारी संयुक्त मंत्री, अश्विनी शर्मा मीडिया प्रभारी, अरविन्द सिंह सह मीडिया प्रभारी,नवीन पोरवाल प्रचार मंत्री मनोनीत हुए। जिला कार्यकारिणी द्वारा सभी को मनोनयन पत्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर आत्म प्रकाश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, अनिरुद्ध सिंह, पंकज गुप्ता, महाराज सिंह, मनोज, अखिल, अनुराग, पवित्र आदि रहे।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.