कानपुर देहात

रूरा : खड्ड में बाइक गिरने से एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

रूरा थाना क्षेत्र के रूरा शिवली मार्ग पर प्रेमा देवी मंदिर के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर जाने के चलते उसमें सवार एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई.

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र के रूरा शिवली मार्ग पर प्रेमा देवी मंदिर के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर जाने के चलते उसमें सवार एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूरा शिवली मार्ग पर प्रेमा देवी मंदिर के सामने गुरुवार शाम करीब आठ बजे के आसपास एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।जिसके चलते उसमें सवार उन्नाव निवासी श्रीकेशन पुत्र रजेपाल उम्र करीब 27 वर्ष तथा हरिश्चंद्र पुत्र गोवर्धन राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर गंभीर रूप से घायल श्रीकेशन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना भेजी गई है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

5 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

5 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

5 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

5 hours ago

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

19 hours ago

This website uses cookies.