G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। सोमवार को एक बार फिर चहकते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग तरीके से बच्चों का पहले दिन स्वागत किया गया। बच्चों को रोली टीका लगाकर, रंगोली बनाकर और टॉफी चॉकलेट देकर अधिकारियों और शिक्षकों ने स्वागत किया। सोमवार को गर्मियों की छुट्टियों के बाद सभी स्कूल खुल गए। पहले दिन स्कूलों में छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया। इससे छात्रों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। अकबरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडवाई में छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। नवीन सत्र से संबंधित पुस्तक वितरण के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय और खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह पहुंचे।
पहले दिन स्कूल पहुंचे नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि बड़े सपने देखो, हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि हम सभी के बच्चे हैं। हम जैसे अपने बच्चों का ध्यान रखते हैं। वैसे ही इनकी भी चिंता करें। ये बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा घर-परिवार पैसा देख के नहीं आती है। प्रतिभा कहीं भी हो सकती है। उसको निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। अभिभावक मन में कभी भी ऐसा भाव न लाये की उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। हम सभी सरकारी स्कूलों से ही पढ़े हैं। उक्त कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशन में खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ को विभागीय नियमों और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यालय के समस्त बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की जांच की गई।
जांचोपरान्त प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय द्वारा विद्यालय के समस्त कक्षाओं के बच्चों को पुस्तकें प्रदान की गईं। इस मौके पर एआरपी नवजोत सिंह यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, विद्यालय के समस्त शिक्षकों में क्रमश: प्रधानाध्यापिका अर्चना यादव, सहायक अध्यापिका रजनी सिंह, शिक्षामित्र रजनी यादव और रहीस अहमद आदि उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.