झांसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन’: लखनऊ में नहीं मिली इजाजत तो झांसी में लड़कियों ने दिखाया दम !

उत्तर प्रदेश चुनाव में पूरी मजबूती से ताल ठोंक रही कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पूरे प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिता करा रही है। मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को स्कूटी व अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन करेगी।

Story Highlights
  • झांसी मैराथन में लड़कियों की 10,000+ भीड़ है, जो हुक्मरानों को संदेश दे रही है कि #लड़कीहूँलड़सकतीहूँ  यह महिलाओं का जनगीत तानाशाही सरकार को डरा रहा है।

झांसी,अमन यात्रा :  उत्तर प्रदेश चुनाव में पूरी मजबूती से ताल ठोंक रही कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पूरे प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिता करा रही है। मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को स्कूटी व अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन करेगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के अनुसार, पूरे प्रदेश में प्रदेश की महिलाओं के राजनैतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ उनके प्रोत्साहन के लिए ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोज लखनऊ व झांसी में तय हुआ था।girl 6

बता दें कि कांग्रेस की ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन’ पर राजनीति गरमा गई और प्रदेश सरकार ने लखनऊ में होने वाली मैराथन को अनुमति नहीं दी इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाये जाने का अरोप लगाया।

girl 2

अभी प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने मैराथन दौड़ करायी उन पर कोविड प्रोटोकाल का कोई भी नियम लागू नहीं था और धारा 144 भी उनके लिए नहीं थी। यह दोहरा मापदंड दिखाता है कि भाजपा विपक्षी नेताओं को और उनके कार्यक्रमों को अलोकतात्रिक तरीके से रोककर तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रदेश की नारी शक्ति भाजपा सरकार से सवाल पूछ रही है कि क्या चुनाव के समय सिर्फ भाजपा ही अपने कार्यक्रम करेगी उन पर कोई भी कोविड प्रोटोकाल का नियम लागू नहीं होता।

girl 3

झांसी में दौड़ी 10,000+ लड़कियां

झांसी में मैराथन में 10,000+ लड़कियों दौड़ी और उन्‍होंने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा बुलंद किया। प्रतियोगिता में महिलाओं बेटियों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया और काफी सफल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी का कहना है कि महिलाओं के जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जाता है। ममता चौधरी ने बताया कि प्रथम तीन विजेताओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप  दी जाएगी, और उसके बाद के क्रम संख्या 4 से क्रम संख्या 25 तक के विजेताओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, उसके बाद के प्रतिभागियों को 100 फिटनेस बैंड,1000 मेडल दिए जाएंगे, प्रतियोगिता में कुल 128 पुरस्कार दिए जायेंगें और प्रत्येक प्रतिभागी लड़की को मैराथन प्रतिभागिता प्रमाण पत्र और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ लिखी टी-शर्ट और बैच एवं बैंड दिए जाएंगे।

girl 4

यह महिलाओं का जनगीत तानाशाही सरकार को डरा रहा है

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने लखनऊ की मैराथन रद्द होने पर कहा कि हम जानते हैं कि तुम इस क्रांति से डर गए। लखनऊ की अनुमति रद्द करने की तुम्हारी मंशा बीच चौराहे पर उजागर हो गई है। यह झांसी मैराथन में लड़कियों की 10,000+ भीड़ है, जो हुक्मरानों को संदेश दे रही है कि #लड़कीहूँलड़सकतीहूँ  यह महिलाओं का जनगीत तानाशाही सरकार को डरा रहा है।

girl 5

वहीं डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और कहा कि BJP सरकार, कांग्रेस और हमारी नेता प्रियंका गांधी के प्रति महिलाओं के रुझान को देखकर घबरा गई। मुख्यमंत्री योगी अगर कोई कार्यक्रम करें तो उसमें COVID19 और धारा 144 नहीं लागू है, लेकिन कांग्रेस करे तो उसमें दोहरा मापदंड बीजेपी के द्वारा अपनाया जा रहा है।

 

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading