वाराणसी

लड़के ही नहीं लड़कियां भी बढ़ाती है वंश: पूनम मौर्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 2023 का हुआ आयोजन जन विकास समिति मुर्दहा द्वारा महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओ ने रैली के माध्यम से नारी शक्ति का एहसास कराया।

दुर्गेश कुमार यादव,  हरहुआ /वाराणसी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 2023 का हुआ आयोजन जन विकास समिति मुर्दहा द्वारा महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओ ने रैली के माध्यम से नारी शक्ति का एहसास कराया। स्वयं सहायता समूह कीबेस्ट उद्यमी का पुरस्कार मालती देवी महागाव पिंड्रा,सविता देवी केराकत,मंशा खारी हराहुआ,को दिया गया।महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत,नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओ की पीड़ा का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया।”डिजिटआल: लैंगिंग समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” विषय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा कि महिलाए  हर रोज महिला दिवस मनाए।
महिलाए  आर्थिक रूप से मजबूत बने।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तभी अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे पाएंगी। सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियों भी वंश को आगे बढ़ा सकती है। बेटो के साथ साथ बेटियो को भी शिक्षित कीजिए।अंजू यादव थानाध्यक्ष महिला थाना ने कहा कि हर दिन हो महिला दिवस,सम्मान के लिए समाज में महिला उत्थान के विरोधियों से हमेशा लड़ाई लड़नी चाहिए। महिलाओ के सामाजिक एवं आर्थिक समानता के लिए हमेशा संघर्ष करना होगा। शांति पूर्वक ढंग से अपनी लड़ाई के लिए तत्पर रहे। त्रिभुवन राम विधायक अजगरा ने कहा कि नारी जगत की जननी है। इनका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। जन विकास समिति के फादर निदेशक फादर चंद्रन रैमैंड्स ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।”नर नारी का भेद मिटाएंगे समानता का विश्व बसाएंगे”,”दहेजवा के खातिर होई दुरगतिया हे रामजी, वोही घर जनम जिन दिहा ये राम जी” गीत प्रस्तुत की।
पहले गांव की महिला डरती थी अब बन गई प्रधान जमाना बदल गया”,गीत महिलाओ ने प्रस्तुत किया।संजीव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।चिकित्साधिकारी हरहुआ संतोष कुमार सिंह,रविशंकर सिंह,सूर्य प्रकाश मौर्य प्रधान आयर,रीबू श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख पिंडरा धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा,बिद्योत्तमा देवी,अभिषेक मिश्रा,संजीव सिंह,रंजित सिंह,संतोष यादव,विनोद विश्वकर्मा,अतुल यादव जडावती देवी,हेमलता देवी आदि ने संबोधित किया। संचालन सुभावती देवी किया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जिलाधिकारी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, ईदगाह के अंदर ही अदा की गई नमाज

कानपुर नगर। जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकज़ी ईदगाह में प्रातः 7:30…

23 hours ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव…

24 hours ago

ग्रीन महिला जागरूकता समिति ने भोगनीपुर में चलाया शरबत वितरण अभियान

पुखरायां। कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे राम मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को…

24 hours ago

वाह विवेक वाह क्या कमाल कर दिखाया बी.एन.एस कानून में पहले प्रयास में मृत्यु दंड दिलाया

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। कानपुर देहात के न्यायिक इतिहास में पहली बार नए कानून बी…

1 day ago

“शिकायतें कीं, चिट्ठियाँ भेजीं… लेकिन पुलिया अब भी टूटी है”

पुखरायां कस्बा के शास्त्रीनगर मोहल्ले में मिश्रा दूध डेयरी के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों…

5 days ago

प्रोजेक्ट नई किरण में आए 42 मामले,05 परिवारों में पति पत्नी खुशी खुशी साथ रहने को तैयार

कानपुर देहात के पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण की…

7 days ago

This website uses cookies.