लाइफ साइंस विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स की शुरुआत

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में “ बायोसाइंसेज और एप्लाइड टेक्नोलॉजीज में वैज्ञानिक संचार कौशल“ पर आधारित वैल्यू एडेड कोर्स की शुरूआत की गई।

कानपुर,अमन यात्रा : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में “ बायोसाइंसेज और एप्लाइड टेक्नोलॉजीज में वैज्ञानिक संचार कौशल“ पर आधारित वैल्यू एडेड कोर्स की शुरूआत की गई। उद्घाटन सत्र में कोर्स समन्वयक डॉ. सोनी गुप्ता ने अच्छा लेखन कैसे बनता है इस विषय जानकारी दी। दूसरे वक्ता डॉ. मोहम्मद तलहा (पीएच.डी. जीबीपीयूए एंड टी, पंतनगर) ने जर्नल में आर्टिकल राइटिंग पर व्याख्यान दिया। प्रोफेसर एसपीएस खानूजा द्वारा विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी उदाहरण की अभिव्यक्ति के बारे में बताया। पाठ्यक्रम में जैव विज्ञान की विभिन्न स्ट्रीम जैसे खाद्य प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र और भौतिकी के छात्रों ने हिस्सा लिया। डॉ सोनी गुप्ता ने बताया कि इस वैल्यू एडेड कोर्स में छात्रों को असाइनमेंट देकर उनमें वैज्ञानिक लेखन के कौशल का निर्माण करना है। असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन किए गए पांच चयनित छात्रों को उनके कौशल को सुधारने के लिए 100 दिनों के लिए प्रोफेसर एसपीएस खानूजा द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। चयनित लेख फ्लोरासारथी पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे और पोस्टर फरवरी 2023 में फ्लोराफौना इनोवेशन समिट में प्रदर्शित किए जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात ने विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…

2 hours ago

जनपद का भूजल स्तर अब सुरक्षित क्षेत्र में हुआ अंकित, जनपद के 06 विकास खंड का जल स्तर बढ़ा

कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…

5 hours ago

चौतरफा विरोध के बीच स्कूलों का विलय शुरू, शिक्षक संगठनों के साथ प्रतियोगी छात्र भी विरोध में उतरे

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को बंद करने या…

6 hours ago

कानपुर देहात में नकली यूरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जैनपुर से भारी मात्रा में संदिग्ध यूरिया जब्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज कानपुर देहात में टेक्निकल ग्रेड यूरिया…

22 hours ago

सिकंदरा में नकली डामर बनाने का अवैध प्लांट सीज, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज तहसील सिकंदरा के ग्राम खोजाफूल में…

23 hours ago

कानपुर देहात: राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री का शव मिला है।सूचना पर…

23 hours ago

This website uses cookies.