ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में एक सफ्ताह से लापता किशोरी का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पिता ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के ढकनपुरवा गांव का है।किशोरी के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना 10 अक्टूबर को दी थी।साथ ही गांव के दो युवकों पर संदेह जाहिर किया था।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया लेकिन कुछ ही देर में उन्हें छोड़ दिया गया।यदि पुलिस ने गहराई से छानबीन की होती तो मेरी बेटी आज जिंदा होती।युवकों ने उनकी बेटी का वीडियो बना रखा था और उसे लगातार परेशान कर रहे थे।थाना प्रभारी के एन राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.