G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

लापरवाह प्रधानाध्यापकों की रुकेगी वेतन वृद्धि

परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।प्रधानाध्यापकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की पहल की गई है। विद्यालयीय व्यवस्था व शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।प्रधानाध्यापकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की पहल की गई है। विद्यालयीय व्यवस्था व शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन में सुधार से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में 1925 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं।

इनमें करीब 1.40 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, बच्चों के नामांकन बढ़ाने व नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर तमाम कार्यक्रम संचालित हो रहें हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने को लेकर मिशन कायाकल्प के तहत भवन निर्माण, मरम्मत, टाइलीकरण, चारदीवारी निर्माण, फर्नीचर सुविधा, बालक बालिका व दिव्यांग शौचालय से लेकर अन्य कार्य कराए जा रहें हैं।

इसके बाद भी तमाम विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर ढंग से न होने की शिकायतें आ रहीं हैं। प्रधानाध्यापकों की मनमानी की वजह से विद्यालयों की व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।

उनके भौतिक व शैक्षणिक परिवेश में सुधार नहीं आ पा रहा है। शिकायतों के दृष्टिगत लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर नकेल कसने की कवायद शुरू की गई है। जांच के दौरान लापरवाह प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही अन्य विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, अपराध जगत में खलबली

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं… Read More

6 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव में एक 36 वर्षीय युवक ने… Read More

10 hours ago

डिप्टी सीएमओ ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पुखरायां। आज डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश कुमार सिंह ने हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में किशोर ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बुधवार को एक 13 वर्षीय… Read More

12 hours ago

टीईटी अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने… Read More

12 hours ago

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.