कानपुर देहात

लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं, 5वीं और 8वीं के बच्चों को भी बनाना होगा निपुण

प्रदेश के स्कूलों में अब निपुण भारत मिशन का दायरा और बढ़ा दिया गया है। जहां पहले तक यह कार्यक्रम कक्षा एक से तीन तक के बच्चों पर केंद्रित था वहीं अब जुलाई से कक्षा पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्रदेश के स्कूलों में अब निपुण भारत मिशन का दायरा और बढ़ा दिया गया है। जहां पहले तक यह कार्यक्रम कक्षा एक से तीन तक के बच्चों पर केंद्रित था वहीं अब जुलाई से कक्षा पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। अभी तक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निपुण लक्ष्य नहीं था तो शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे थे। प्राय: देखा गया था कि कक्षा 8 में पढ़ने वाले कुछ बच्चे अपना और अपने पिता का नाम तक सही से नहीं लिख पा रही थे, इसी कारण बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के लिए पांचवी और आठवीं कक्षा में भी निपुण लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।

निपुण (नेशनल इनिशिएटिव फार प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) को पांच जुलाई 2021 को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। प्रदेश में यह मिशन बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसका मकसद है कि कक्षा तीन तक के सभी बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी दक्षता दिलाई जाए। इसके तहत बच्चों का नियमित आकलन (असेसमेंट) होता है। उनकी पढ़ने, समझने और गणना करने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है, बच्चों के लिए विशेष कार्य पुस्तिकाएं (वर्कबुक) तैयार होती हैं और उन्हें धीरे-धीरे तय दक्षता स्तर तक पहुंचाया जाता है। यही कारण है कि तीसरी कक्षा में यूपी के बच्चे अब राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छठी और नौवीं कक्षा में दिखी गिरावट-
परख 2024 राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण में यह देखा गया कि तीसरी कक्षा के बच्चे राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गए लेकिन छठी और नौवीं कक्षा में यूपी के बच्चे पीछे रह गए। छठी कक्षा के बच्चे राष्ट्रीय औसत से एक से दो प्रतिशत पीछे रहे हैं। वहीं नौवीं कक्षा में भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में यूपी का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से तीन से छह प्रतिशत पीछे रहा है। इससे माना गया है कि बुनियादी समझ की कमी आगे की कक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है।

नियमित होगा मूल्यांकन-
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा का कहना है कि निपुण का दायरा अब पांचवीं और आठवीं कक्षा तक बढ़ाया जाएगा। इन कक्षाओं में बच्चों का अलग तरह से मूल्यांकन किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। बच्चों की भाषा और गणितीय समझ पर विशेष फोकस रहेगा। शिक्षकों को नई रणनीतियों से प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे जैसे तीसरी कक्षा में निपुण के जरिये बच्चों की समझ और प्रदर्शन बेहतर हुआ है, वैसे ही पांचवीं और आठवीं के बच्चों की बुनियादी शिक्षा में सुधार होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

11 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

11 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

11 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.