Categories: गीत

लिखकर खत मैं भेज रही हूं,  मां को भी ये दे देना : रामसेवक वर्मा

लिखकर खत मैं भेज रही हूं,
मां को भी ये दे देना।
जी न सकूं मैं अधिक दिनों तक,
सुध मेरी तुम, ले लेना।।
बादल छाए संकट के अब,
बन्द पिंजरे में जीती हूं।
याद सताए पीहर की जब,
घुट-घुट आंसू पीती हो।
आश अधूरी रह जाए न,
मेरा दर्द समझ लेना।।
जी न सकूं मैं अधिक दिनों तक,
सुध मेरी तुम, ले लेना।।१।।
बड़े प्यार से पाला बाबुल,
इस कोमल सी काया को।
जीवन का हर सुख दे डाला,
अपनी भोली छाया को।
रिस्तों ने फिर दी है दुहाई,
उनका मान बढ़ लेना।।
जी न सकूं मैं अधिक दिनों तक,
सुध मेरी तुम ले लेना।।२।
मन का मर्म न समझा कोई,
मुझ पर क्या-क्या गुजरी है।
सपने देखे थे खुशियों के,
उजड़ी अब ये नगरी है।
आए पानी आंखों में जब,
पलकें नीची कर लेना।।
जी न सकू मैं अधिक दिनों तक,
सुध मेरी तुम, ले लेना।।३।।
मौलिक एवं स्वरचित

रामसेवक वर्मा

विवेकानन्द नगर पुखरायां

कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 1849 मरीजों का हुआ इलाज

उरई,जालौन - आज जनपद के 33 ग्रामीण और 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य…

14 minutes ago

अज्ञात युवक पर ड्रोन से अश्लील वीडियो बनाने और पत्थर चलाने का आरोप

फतेहपुर: फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी…

31 minutes ago

समाजवादी पार्टी के नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को बांटी साड़ियां

पुखरायां, कानपुर देहात: आज समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर के पूर्व विधानसभा…

43 minutes ago

पति का आरोप- घरेलू विवाद के बाद महिला प्रेमी संग फरार, नकदी और जेवर लेकर जाने का आरोप

फतेहपुर (खखरेरू): खखरेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी…

1 hour ago

थनवापुर की आयुषी दिवाकर का प्रदेश स्तरीय कुश्ती टीम में चयन

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के थनवापुर गांव निवासी दिनेश दिवाकर की बेटी आयुषी दिवाकर का…

1 hour ago

श्री पोरवाल सभा ने किया मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान

विकास सक्सेना, औरैया। पोरवाल सभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर आज दिनांक…

2 hours ago

This website uses cookies.