कानपुर देहात

लिपिक महिला के साथ हुई दिन दहाड़े लूट, अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घर से ड्यूटी के लिए निकली एक महिला लिपिक पर माती मुख्यालय के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला करके उनका बैग छीन लिया।उपरोक्त घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से रफू चक्कर हो गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। बुधवार को समय प्रातः 11:35 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली एक महिला लिपिक पर माती मुख्यालय के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला करके उनका बैग छीन लिया।उपरोक्त घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से रफू चक्कर हो गया।मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद पीड़िता की तहरीर पर उपरोक्त मामले का अभियोग पंजीकृत करके अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद जालौन की आटा निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार तिवारी की 32 वर्षीय पुत्री (काल्पनिक नाम) सुनीता जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय में जिला कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की लिपिक है उपरोक्त महिला कर्मी बुधवार को अपने घर से ड्यूटी के लिए कार्यालय आ रही थी इसी दौरान माती मुख्यालय के ठीक नजदीक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय के पीछे वाले गेट पर पहले से मौजूद एक 30 –35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर उपरोक्त महिला कर्मी का मुंह दबाकर पीछे से हमला कर दिया तथा उनके चेहरे पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए हमलावर ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके पास मौजूद उनके बैग लेकर मौके से रफू चक्कर हो गया।पीड़िता के मुताबिक उनके उपरोक्त बाग में उनका मोबाइल फोन नंबर 9260 9987 88 तथा 3 पेन ड्राइव पैन कार्ड आधार कार्ड के अलावा अन्य डॉक्यूमेंट एवं 2000 रुपए नगद, चेन ,ऑफिस एवं घर की चाभी रखी थी।पीड़िता ने बताया कि बैग में रखे हुए पेन ड्राइव में सरकारी डाटा सुरक्षित है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद पीड़िता की तहरीर पर उपरोक्त घटना का अभियोग पंजीकृत कर लिया है एवं पुलिस उपरोक्त अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 week ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 week ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 week ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 week ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 week ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 week ago

This website uses cookies.