उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 5 मई तक जमा होंगे आवेदन पत्र- जिला समाज कल्याण अधिकारी

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया है कि जनपद में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वर्ष शैक्षिक सत्र 2022 –23 में कक्षा 6,7, 8 व 9 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आगामी 5 मई ,2022 तक निम्न विवरण के अनुसार आमंत्रित किए गए हैं।

गोंडा, अमन यात्रा : जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया है कि जनपद में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वर्ष शैक्षिक सत्र 2022 –23 में कक्षा 6,7, 8 व 9 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आगामी 5 मई ,2022 तक निम्न विवरण के अनुसार आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया की राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय बिशंभरपुर गोंडा में कक्षा 6 में कुल 70 सीटों के सापेक्ष जिसमें अनुसूचित जाति/ जनजाति 42, अन्य पिछड़ा वर्ग 18 तथा सामान्य वर्ग 10 आरक्षित हैं। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सकरौरा गोंडा में कक्षा 6 में कुल 70 सीटों के सापेक्ष जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति 42, अन्य पिछड़ा वर्ग 18, तथा सामान्य वर्ग 10 आरक्षित हैं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जेल रोड गोंडा में कक्षा 6 में कुल 70 सीटों के सापेक्ष जिसमें अनुसूचित जाति/ जनजाति 42 अन्य पिछड़ा वर्ग 18 वा सामान्य वर्ग 10, कक्षा 7 में 14 सीटों के सापेक्ष अनुसूचित जाति/ जनजाति 13 अन्य पिछड़ा वर्ग 1, कक्षा 8 में 18 सीटों के सापेक्ष अनुसूचित जाति /जनजाति 11 अन्य पिछड़ा वर्ग 7,कक्षा 9 में 18 सीटों के सापेक्ष अनुसूचित/ जाति जनजाति 14 अन्य पिछड़ा वर्ग 4 आरक्षित हैं।
उन्होंने बताया की आवेदन पत्र विद्यालय के कार्यालय से प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। आवेदन पत्र आगामी 5 मई, 2022 सायं 5:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया है कि प्रवेश हेतु परीक्षा आगामी 11 मई, 2022 को प्रस्तावित है। जो संबंधित विद्यालय में ही होगी। विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय/ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button