G-4NBN9P2G16
घाटमपुर कानपुर नगर।घाटमपुर में 30 सालों से समाजवादी पार्टी से राजनीति कर रहे एवं लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सपा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता विजय सचान ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कानपुर में बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की उपस्थिति में विजय सचान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
समाजवादी पार्टी की उपेक्षा से निराश 2 दिन पहले सपा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान ने मंगलवार को कानपुर स्थित बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय मे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की उपस्थिति में भाजपा का भगवा रंग पटका पहन कर भाजपाई हो गए।
हालांकि चुनाव के ठीक पहले समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ने के चलते जहां एक और सपा के लिए झटका माना जा रहा है। वहीं भाजपा में शामिल होने से अकबरपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को फायदा होता दिख रहा है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय सचान ने बताया कि उन्हें भाजपा में उम्मीद है कि उन्हें पार्टी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह पार्टी के काम को पूरी लगन के साथ करेंगे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आभार व्यक्त किया है।.
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.