लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली बनेगी प्रमुख मुद्दा

पुरानी पेंशन बहाली के लिये अटेवा के संयोजन में एक अक्तूबर को हुई पेंशन शंखनाद महारैली से सभी कर्मचारी संगठन काफी उत्साहित हैं। गुरुवार को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व उनकी टीम के लखनऊ वापसी पर कर्मचारी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली के लिये अटेवा के संयोजन में एक अक्तूबर को हुई पेंशन शंखनाद महारैली से सभी कर्मचारी संगठन काफी उत्साहित हैं। गुरुवार को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व उनकी टीम के लखनऊ वापसी पर कर्मचारी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली प्रमुख मुद्दा बनेगी। विजय कुमार बंधु ने कहा कि दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुई रैली अभूतपूर्व रही है। देश के सभी राज्यों के कर्मचारियों ने इसमें शामिल होकर पीएम से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।

सभी राज्यों से पेंशनविहीन शिक्षक व कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय देकर सरकार को बता दिया है कि अब कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही रहेगा।राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि पेंशन शंखनाद रैली में उमड़ा भारी हुजूम पेंशन बहाली की लड़ाई आर-पार की है।

पीडब्ल्यूडी के भारत सिंह से कहा कि पेंशन शंखनाद रैली में वोट फॉर ओपीएस की शपथ का असर होने वाले पांच राज्यों और लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार, विक्रमादित्य मौर्य, रजत प्रकाश, नरेंद्र कुमार, श्रवण सचान, राकेश चंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

16 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

22 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

22 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

22 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

22 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

22 hours ago

This website uses cookies.