औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लोक अदालत का हुआ भव्य आयोजन, निस्तारण के पिछले सारे रिकार्डस टूटे

न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, प्रयागराज / प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र संभाग,औरैया राम मनोहर नारायण मिश्रा के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य की निगरानी में जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय विधूना तथा जनपद औरैया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों तथा अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।

विकास सक्सेना , औरैया। शनिवार  को न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, प्रयागराज / प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र संभाग,औरैया राम मनोहर नारायण मिश्रा के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य की निगरानी में जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय विधूना तथा जनपद औरैया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों तथा अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र समाग औरैया,  ग्रीश कुमार वैश्य जनपद न्यायाधीश औरैया, विकाश कुमार पीठासीन अधिकारी एमएसीटी , रजनी सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय औरैया, अनिल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत औरैया, चारू निगम, पुलिस अधीक्षक, मनराज सिंह, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो तथा स्वाति बन्द्राविव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सरस्वती वंन्दन तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति  द्वारा कथन किया गया कि सभी व्यक्तियों को न्याय समान रूप से मिलना चाहिये। न्याय घर-घर पहुंचना चाहिये साथ ही समस्त न्यायिक अधिकारीगण लोक अदालत में सतर्क होकर कार्य करने तथा लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया।

न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया तथा जनपद न्यायाधीश  ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा न्यायालयों तथा लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में लगे बैंकों के पंडालो का निरीक्षण किया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाति बन्द्रा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 13687 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल ऋण 3,63.03 516/- रुपये व 33, 89,250/- रुपये के अर्थदण्ड की वसूली की गयी व 2, 65, 95, 320/- रुपये का प्रतिकर प्रदान किया गया।  जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा 2 बाद निस्तारित किये गये। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी औरेया ने कुल 72 क्लेग तय कर पीडितों को 2,61,00,000/- रुपये का प्रतिकर एवार्ड दिया।

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय औरैया द्वारा 54 बाद तय किये गये स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ए०के० उपाध्याय द्वारा 15 बाद,  जगन्नाथ मिश्रा अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम द्वारा 10 बाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट  मनराज सिंह द्वारा 01 बाद, अपर जिला जज प्रथम सियाराम चौरसिया द्वारा विद्युत अधिनियम के 248 बाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट  सैफ अहमद द्वारा 09 बाद, संजय सिंह अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 08 बाद, सुनील कुमार अपर जिला जज / एफटी०सी० द्वितीय द्वारा 01 बाद, सुरेश कुमार दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा 1204 बाद, जया प्रियदर्शिनी सिविल जज (सी०डि०) औरैया द्वारा 546 वाद,जीवक कुमार अपर सिविल जज (सी०डि0) औरैया द्वारा 02 वाद, दिवाकर कुमार, सिविल जज (सी०डि०) / एफटीसी द्वारा 53 वाद, सुश्री अन्नु चौधरी सिविल जज (जू०डि0) औरैया द्वारा 312 वाद, अशीष थिरानियां न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा 284 बाद, प्रवीण सिंह अपर सिविल जज (जू०डि0) औरैया 101 वाद,  निशा अली अपर सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी/ महिलाओं के विरुद्ध अपराध औरैया द्वारा 193 वाद,  शिवानी सिंह सिविल जज ( जू०डि०)/ एफटीसी, औरैया द्वारा 80 वाद, बाह्य न्यायालय, बिधूना में तैनात वन्दना प्रथम द्वारा 234 वाद, बाह्य न्यायालय एवं  शमशुल हसन अपर सिविल जज (जू०डि०) बिधूना द्वारा 204 वाद निस्तारित किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 6410 वाद, परिवहन विभाग द्वारा 1440 वाद, सब रजिस्ट्रार औरैया द्वारा 1650 वादों का निस्तारण किया गया।

बैंकों द्वारा 464 वादों का निस्तारण कर 3,61,51,195/ रुपये की बैंक ऋण वसूली की गयी। भारत संचार निगम द्वारा 89 मामले निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 01 प्री- लिटिगेशन पारिवारिक वाद भी निस्तारित हुये। जनपद औरैया में बीते 6 व 08 सितंबर को विशेष लोक अदालत तथा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13, 875 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादों का निस्तारण हुआ। ऐसा अभूतपूर्व प्रदर्शन माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया के निर्देशन में सम्भव हो पाया।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading