G-4NBN9P2G16
शिवली कानपुर देहात,श्रीकान्त अग्निहोत्री : शिवली क्षेत्र के आसपास गांव में बट सावित्री पूजा में सुहागनें जगह-जगह वट वृक्षों की पूजा अर्चना की। जिसमें सुहागिनों ने अपने पतियों के लिए लंबी उम्र व घर में समृद्धि की कामना की। सोमवार की सुबह से ही शिवली क्षेत्र में वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंच गई। सुहागिन महिलाएं हाथों में पूजा की थाली ले वट वृक्ष की पूजा आरती कर पति की लंबी उम्र की कामना की और वट वृक्ष पर कच्चे सूत का पवित्र धागा लपेट कर वट वृक्ष की परिक्रमा की।
क्षेत्र के औनहा ,भेवान, भोला नेवादा, बड़ागांव ,शिवली, मैथा आदि जगह महिलाओं ने वट वृक्ष पूजा की। यह पर्व जेष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सावित्री के पति सत्यवान को वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने जीवनदान दिया था। इसीलिए महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं बट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु और महेश त्रिदेव का वास होता है इसलिए वट वृक्ष की पूजा करने से तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा सनातन धर्म की मान्यता है।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.